इंदौर: लसुड़िया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर से चोरों ने फॉर्च्यूनर कार की चोरी
Indore, Indore | Feb 23, 2024 इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर से चोरों ने फॉर्च्यूनर कार की चोरी कर ली है। पीड़ित विनोद ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर के बाहर फॉर्च्यूनर कार खड़ी हुई थी। जब वह घर से बाहर आया तो कार अपनी जगह पर नहीं देख आसपास खोज की। कार कहीं नहीं दिखने पर इसकी शिकायत पुलिस से की है।