फरीदपुर: 45 डिग्री गर्मी में तड़प रहा गांव, एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर पड़ा है फुंका
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम कमनपुर में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। गांव का 25 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। बिजली न होने से पेयजल, शौचालय और दैनिक जरूरतों पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं