ज्ञानपुर: पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण स्कीम का पुलिसकर्मियों ने किया पूर्वाभ्यास
ज्ञानपुर में स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर दंगा नियंत्रण स्कीम का पुलिस कर्मियों ने पूर्वाभ्यास किया है। इस दौरान शस्त्रों के प्रयोग और कैसे भीड़ से निपटा जाए इसका पूर्वाभ्यास पुलिसकर्मियों के द्वारा किया गया है