ज्ञानपुर: गिरधरपुर में चाय की गुमटी में लगी आग, आग लगने से दुकानदार का हजारों रुपये का सामान जलकर हुआ राख
गिरधरपुर गांव में स्थित सड़क के किनारे एक चाय की गुमटी में बीती देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग लगने की वजह से दुकानदार का कई हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।