ज्ञानपुर: गोपीगंज नगर में पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स एसडीएम रहे मौजूद
गोपीगंज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पैरामिलिट्री फोर्स ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए फ्लैग मार्च किया, इस दौरान उपजिला अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक साथ में रहे, पैरामिलिट्री फोर्स ने कस्बा गोपीगंज, कौलापुर, अनापुर, केदारपुर सहित अन्य गांव में फ्लैग मार्च कर सकुशल चुनाव संपन्न करने का संदेश दिया।