सिविल लाइन थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक जयसिंह नागर के द्वारा रेलवे लाइन के पास से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े जाने वाले अभियुक्तों में सानू पुत्र नसरुद्दीन, काशिफ पुत्र मरगूब शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की साइकिल बरामद की है तथा शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया है।