चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नगला राई निवासी एक युवक को अज्ञात बदमाशों के द्वारा मारपीट करते हुए गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही परिजनों को जानकारी लगी तो परिजनों के द्वारा घायल आकिल पुत्र अनीश को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा पूरे मामले की छानबीन की गई।