मुज़फ्फरनगर: NRC व CAA को लेकर 2019 में अधिकारियों पर हुए हमले के आरोपी वसीम की जमानत न्यायालय ने की खारिज
2019 में NRC व CAA को लेकर मीनाक्षी चौक, खालापर, मदीना चौक सहित कई स्थान पर हजारों लोग इकट्ठा हुए थे। जिसमें कुछ लोगों के द्वारा अधिकारियों पर पथराव किया गया था जिसको लेकर पुलिस ने कई लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।बृहस्पतिवार को ADJ की कोर्ट नंबर 7 के न्यायाधीश शक्ति सिंह ने हमला करने वाले आरोपी वसीम की जमानत को खारिज कर दिया।