थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर निवासी चांद हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया। ADJ 9 की कोर्ट के जज़ कनिष्क कुमार सिंह नें वाजिद और आशिफ़ कों बरी कर दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता वकार अहमद ने जानकारी देते हुए बताया की 25 जून 2021 को तहरीर को बदलते हुए अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप वाजिद और आशिफ़ पर लगाया था।