मुज़फ्फरनगर: दधेडू कला में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा हिस्ट्रीशीटर अपराधीयों का किया गया भौतिक सत्यापन
अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना चरथावल के अन्तर्गत ग्राम दधेड़ू कलां में हिस्ट्रीशीटर अपराधीयों का उनके घर पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी घर पर मौजूद नहीं मिलें। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उनके परिजनों को निर्देशित किया गया कि हिस्ट्रीशीटरों को तत्काल सूचित करें कि वह थाना चरथावल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।