फारबिसगंज: नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
जोगबनी से सटे नेपाल के विराटनगर में नेपाल पुलिस के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 108 ग्राम हेरोइन के साथ तीन भारतीय नागरिक जिनमें एक महिला व दो पुरुष शामिल थे को गिरफ्तार किया. नेपाल पुलिस द्वारा गुरुवार को सुबह 11 बजे के करीब मिली जानकारी के अनुसार विराटनगर के मलाया रोड में गुप्त सूचना के आधार पर तीन लोगों को रोककर उनकी जांच की गई.