फारबिसगंज: फारबिसगंज में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
फारबिसगंज में विभिन्न महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. गुरुवार को आठ बजे से सुभाष चौक पर सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर शहर में विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम में विधायक,मुख्य पार्षद, एसडीओ, डीएसपी आदि मौजूद थें.