कोंडागांव: बैलगांव के साप्ताहिक बाजार में फरसगांव पुलिस ने चलित थाना आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी एवं अपराध से बचाव की दी जानकारी
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में समय समय पर ग्रामों में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को ठगी से अपराधों से बचने जागरूक किया जा रहा है । इसी तारतम्य में फरसगांव थाना पुलिस ने ग्राम बैलगांव के साप्ताहिक बाजार में चलित थाना का आयोजन कर ग्रामीणों को साइबर ठगी, ऑनलाइन ठगी, एटीएम ठगी, अपराधों से बचने जागरूक किया गया।