लोहरदगा: लोहरदगा जिला बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, हेमंत कुमार सिन्हा बने अध्यक्ष
लोहरदगा जिला बार एसोसिएशन के नए सत्र 2025-27 के लिए शनिवार शाम करीब 3:00 बजे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिला बार भवन में आयोजित इस चुनाव में पर्यवेक्षक संजय कुमार विद्रोही की देखरेख में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अध्यक्ष पद को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला।