लोहरदगा: पुलिस लाइन में एंटी रायट मॉकड्रिल, पुलिस बल ने मोहर्रम और घूरती रथ को लेकर दंगा नियंत्रण में दिखाई तैयारी
मोहर्रम पर्व एवं घूरती रथ जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु शनिवार की दोपहर 2 बजे बक्शीडीपा स्थित पुलिस लाइन में एंटी रायट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।