लोहरदगा: उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, दिए दिशा-निर्देश
उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और उनके कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे की गई। बैठक में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त सेविका और सहायिका के पदों की समीक्षा की गई और उन रिक्त पदों को नियमानुसार जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया गया।