लोहरदगा: ओयना टँगरा नशेड़ियों का अड्डा बना, नाबालिग भी चपेट में, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
राज्य सरकार के निर्देश पर 10 से 26 जून 2025 तक पूरे झारखंड में निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोहरदगा जिला प्रशासन ने भी मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और उनके दुरुपयोग को रोकने हेतु कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। लेकिन ज़मीनी हकीकत इन प्रयासों के बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। जिले के ओयना टंगरा क्