लोहरदगा: दक्षिण पूर्व रेलवे के CRS बृजेश कुमार मिश्रा ने सुरक्षा मानकों के तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
दक्षिण पूर्व रेलवे के कमिश्नर रेलवे ऑफ सेफ्टी CRS बृजेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार शाम करीब 3:15 बजे लोहरदगा रेलवे स्टेशन का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे के दर्जनों अधिकारियों के साथ स्टेशन के कंट्रोल रूम, ट्रैक एवं अन्य सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।