चित्तौड़गढ़ में खिलाड़ियों का इंतजार खत्म हुआ। सालों से बंद पड़े गोरा बादल स्टेडियम के पुनर्निर्माण का काम शनिवार को शुरू हो गया। हिन्दुस्तान जिंक और नगर परिषद मिलकर करीब 7 करोड़ की लागत से इसे आधुनिक बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करेंगे। सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मौजूद रहे।