भभुआ: भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
Bhabua, Kaimur | Apr 10, 2026 भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के एक नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी ने भभुआ कोर्ट में सिरेंडर किया है। आज शुक्रवार को 11:30 बजे एसपी कार्यालय के रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि अभियुक्त थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पपलू यादव के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिस पर पाॅक्सो एक्ट के अलावा कई धारा भी लगाकर पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही थी।