फिंगेश्वर: ग्राम दर्रीपार में सतनामी समाज के गुरुदेव बालकदास की प्रतिमा खंडित, पुलिस से उच्चस्तरीय जांच की मांग
Fingeshwar, Gariaband | Oct 1, 2026
फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीपार में सतनामी समाज की आराध्य प्रतिमा को तोड़ा गया। जिला मीडिया प्रभारी येगेश्वर जांगड़े ने पुलिस से शिकायत की है और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन से उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की अपेक्षा जताई गई है।