रफीगंज: जाखीम रेलवे स्टेशन के समीप आहर पुल के पास वृद्ध का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
जाखीम रेलवे स्टेशन के समीप उत्तर दिशा में लगभग 500 मीटर दूर स्थित आहर पुल के पास एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गुरुवार सुबह 9 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान कराया जा रहा है। फिलहाल शव को शव गृह में रखा गया है।