Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
No video available

हुज़ूर: सुरेंद्र विहार कॉलोनी में ऑटो चालक ने दुकान चालक से की मारपीट, पीड़ित को आई गंभीर चोटें

Huzur, Bhopal | Sep 14, 2023

MORE NEWS

व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच ट्रायल राष्ट्रपति मुर्मु के बैतूल दौरे की तैयारियां तेज, ट्रायल लैंडिंग और कारकेड रिहर्सल संपन्न 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित बैतूल दौरे को लेकर बुधवार, 17 जून को जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच ट्रायल लैंडिंग और कारकेड रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिलानपुर हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे राष्ट्रपति के कारकेड में शामिल सभी वाहनों को निर्धारित मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया गया। कारकेड भारत भारती, सोनाघाटी फॉरेस्ट बैरियर, चक्कर रोड, थाना कोतवाली चौक, गणेश मंदिर, कॉलेज चौक, पुलिस कंट्रोल रूम चौक और पुलिस पेट्रोल पंप होते हुए 11 बजकर 18 मिनट पर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचा।
रिहर्सल के दौरान पूरे मार्ग को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह सैनिटाइज किया गया और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। नगर सीमा में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लागू रहा।
प्रशासन ने परीक्षार्थियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए थे। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
#PresidentDroupadiMurmu
#DroupadiMurmu
#Betul
#BetulNews
#MadhyaPradesh
#MadhyaPradeshNews
#PresidentialVisit
#CarcadeRehearsal
#SecurityDrill
#BreakingNews

व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच ट्रायल राष्ट्रपति मुर्मु के बैतूल दौरे की तैयारियां तेज, ट्रायल लैंडिंग और कारकेड रिहर्सल संपन्न राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित बैतूल दौरे को लेकर बुधवार, 17 जून को जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच ट्रायल लैंडिंग और कारकेड रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न कराया। सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिलानपुर हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे राष्ट्रपति के कारकेड में शामिल सभी वाहनों को निर्धारित मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया गया। कारकेड भारत भारती, सोनाघाटी फॉरेस्ट बैरियर, चक्कर रोड, थाना कोतवाली चौक, गणेश मंदिर, कॉलेज चौक, पुलिस कंट्रोल रूम चौक और पुलिस पेट्रोल पंप होते हुए 11 बजकर 18 मिनट पर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचा। रिहर्सल के दौरान पूरे मार्ग को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह सैनिटाइज किया गया और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। नगर सीमा में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लागू रहा। प्रशासन ने परीक्षार्थियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए थे। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। #PresidentDroupadiMurmu #DroupadiMurmu #Betul #BetulNews #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshNews #PresidentialVisit #CarcadeRehearsal #SecurityDrill #BreakingNews

Huzur, Bhopal | Jun 17, 2026

पहली बारिश में डूबा कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट, जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को तालाब पार कर पहुंचना पड़ा

बैतूल में पहली तेज बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, कलेक्ट्रेट गेट पर भरा तालाब

बैतूल जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई तेज बारिश ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के कुछ ही देर बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी जलभराव हो गया, जिससे पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा।
मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। आवेदकों ने बताया कि कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर जलभराव होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बारिश का पहला दौर है, और अगर अभी से ये हालात हैं तो आने वाले मानसून में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
लोगों ने प्रशासन से कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
#MadhyaPradesh #RainAlert #MonsoonUpdate #Waterlogging #Administration #PublicIssue #ViralNews #TrendingNow #GroundReport #CitizenVoice

पहली बारिश में डूबा कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट, जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को तालाब पार कर पहुंचना पड़ा बैतूल में पहली तेज बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, कलेक्ट्रेट गेट पर भरा तालाब बैतूल जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई तेज बारिश ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के कुछ ही देर बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी जलभराव हो गया, जिससे पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा। मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। आवेदकों ने बताया कि कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर जलभराव होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बारिश का पहला दौर है, और अगर अभी से ये हालात हैं तो आने वाले मानसून में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। #MadhyaPradesh #RainAlert #MonsoonUpdate #Waterlogging #Administration #PublicIssue #ViralNews #TrendingNow #GroundReport #CitizenVoice

Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026

राष्ट्रपति के बैतूल आगमन से पहले हाई अलर्ट: कोतवाली पुलिस का होटल-ढाबों बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

बैतूल में 18 जून को राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले जिला प्रशासन और पुलिस महकमा सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
इसी कड़ी में बैतूल कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात 10 बजे शहर के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख ठिकानों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
पुलिस ने होटल संचालकों को मेहमानों की पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया है।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए बैतूल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
#PresidentVisitBetul #राष्ट्रपति_का_बैतूल_दौरा #BetulHighAlert #BetulPolice #SecurityCheck #DroupadiMurmu #BetulNews #MPNews #BreakingNews #ViralNews

राष्ट्रपति के बैतूल आगमन से पहले हाई अलर्ट: कोतवाली पुलिस का होटल-ढाबों बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बैतूल में 18 जून को राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले जिला प्रशासन और पुलिस महकमा सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में बैतूल कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात 10 बजे शहर के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख ठिकानों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने होटल संचालकों को मेहमानों की पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए बैतूल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। #PresidentVisitBetul #राष्ट्रपति_का_बैतूल_दौरा #BetulHighAlert #BetulPolice #SecurityCheck #DroupadiMurmu #BetulNews #MPNews #BreakingNews #ViralNews

Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी: बैतूल स्टेशन पर युवक ट्रेन से गिरा,पैर बुरी तरह कुचला ICU  में भर्ती 

बैतूल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 3 बजकर 13 मिनट पर गंगा कावेरी एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहा एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में एसी कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। हादसे में उसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय मुकेश धुर्वे, पिता भादा धुर्वे, निवासी सावड़ी जावरा, तहसील मुलताई के रूप में हुई है।
घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के चलते गंगा कावेरी एक्सप्रेस करीब 20 से 25 मिनट तक बैतूल स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ट्रैक से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल मुकेश धुर्वे की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश कभी न करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

#BetulRailwayStation
#TrainAccident
#बैतूल_रेलवे_स्टेशन
#RailwaySafety
#GangaKaveriExpress
#BreakingNews
#BetulNews
#चलती_ट्रेन_में_न_चढ़ें
#MPNews
#ViralNews

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी: बैतूल स्टेशन पर युवक ट्रेन से गिरा,पैर बुरी तरह कुचला ICU में भर्ती बैतूल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 3 बजकर 13 मिनट पर गंगा कावेरी एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहा एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में एसी कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। हादसे में उसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय मुकेश धुर्वे, पिता भादा धुर्वे, निवासी सावड़ी जावरा, तहसील मुलताई के रूप में हुई है। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के चलते गंगा कावेरी एक्सप्रेस करीब 20 से 25 मिनट तक बैतूल स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ट्रैक से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मुकेश धुर्वे की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश कभी न करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। #BetulRailwayStation #TrainAccident #बैतूल_रेलवे_स्टेशन #RailwaySafety #GangaKaveriExpress #BreakingNews #BetulNews #चलती_ट्रेन_में_न_चढ़ें #MPNews #ViralNews

Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026

बगडोना हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासा: सारणी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी, मेडिकल के बाद भेजा गया जेल

बैतूल जिले के बागडोना स्थित रोड हनुमान मंदिर में बीते दिनों हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सारणी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय करण नामदेव, पिता मनोज नामदेव, निवासी दुर्गा चौक, शाहपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बागडोना रोड स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारणी पुलिस लगातार जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मंगलवार शाम 4:30 बजे बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
#BagdonaHanumanMandir
#बागडोना_हनुमान_मंदिर
#TempleTheftCase
#SarniPolice
#BetulPolice
#BetulNews
#BreakingNews
#MPNews
#CrimeNews
#ViralNews

बगडोना हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासा: सारणी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी, मेडिकल के बाद भेजा गया जेल बैतूल जिले के बागडोना स्थित रोड हनुमान मंदिर में बीते दिनों हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सारणी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय करण नामदेव, पिता मनोज नामदेव, निवासी दुर्गा चौक, शाहपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बागडोना रोड स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारणी पुलिस लगातार जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मंगलवार शाम 4:30 बजे बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। #BagdonaHanumanMandir #बागडोना_हनुमान_मंदिर #TempleTheftCase #SarniPolice #BetulPolice #BetulNews #BreakingNews #MPNews #CrimeNews #ViralNews

Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026

हुज़ूर: सुरेंद्र विहार कॉलोनी में ऑटो चालक ने दुकान चालक से की मारपीट, पीड़ित को आई गंभीर चोटें - Huzur News