पालीगंज: पालीगंज में ऑटो सवार वृद्ध महिला से दो महिलाओं ने सोने के गहने छीने, फरार
Paliganj, Patna | Jul 14, 2025 पालीगंज थाना क्षेत्र के पालीगंज देवी स्थान के पास ऑटो में बैठी एक वृद्ध महिला से दो उच्चकी महिलाओं ने सोने के गहने छीन कर फरार हो गई। जिसकी शिकायत पीड़ित वृद्ध महिला ने थाने में की है। मामला सोमवार की दोपहर 2:45 के करीब की बताई गई है। पीड़ित महिला अकबरपुर गांव के रहने वाले रमेश शर्मा की पत्नी गीता देवी 70 वर्षीय के रूप में हुई है।