पालीगंज: सरसी गांव में पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
Paliganj, Patna | Jul 12, 2025 पालीगंज प्रखंड के सरसी गांव में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर सड़क को जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की समस्या को लेकर लोग घंटो परेशान रहे। सूचना पर पहुंचे विभाग का अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया। मामला शनिवार की शाम 4:45 के करीब की है।