हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पौत्र अजय सिंह के साथ बैंक की शाखा के भीतर चालीस लाख रुपये की ठगी हो गई। यह ठगी बैंक के किसी कर्मचारी ने नहीं बल्कि बैंक में ग्राहक बनकर आए एक शख्स ने की। बैंक में चेक के साथ आरटीजीएस का फॉर्म जमा करने के बाद अजय सिंह निश्चिंत होकर घर चले गए। बैंक कर्मचारी के टेबल पर चेक के साथ रखे फार्म को बदलकर जालसाज ने उसमें अपने खाते का डिटेल भर दिया और उस पर अजय के फर्जी सिग्नेचर कर उसी जगह पर वापस रख दिया।
Korba, Korba | Jun 7, 2026