ब्यौहारी: देवलौंद के बाण सागर रेत चेक पोस्ट पर हाइवा वाहन को किया गया ज़ब्त, बिना पर्ची के रेत का परिवहन करने का आरोप
बिना टीपी के ही रेत परिवहन का मामला सामने आया है रेत चेक पोस्ट में कर्मचारियों ने जांच के दौरान इस वाहन को पड़कर तहसीलदार के हवाले किया ,तहसीलदार ने वाहन को जप्त कर देवलौंद थाने में खड़ा करवाया है। मामले की जांच की जा रही है , वाहन किसका है अधिकारियों का कहना है कि मामले पर वाहन चालक व मलिक पर अपराध दर्ज किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार की सुबह 8 बजे दी गई।