ब्यौहारी: ब्यौहारी विधायक ने शुद्ध पेयजल जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, जनपद पंचायत कार्यालय से किया रवाना
विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने ब्यौहारी एवं बाणसागर के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार रथ को जनपद पंचायत ब्यौहारी कार्यालय से फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जानकारी गुरूवार की सुबह 8.30 बजे दी गई है।