लंभुआ: तातोमुरैनी में खड़ी बाइक से टकराए नशे में धुत बाइक सवार 2 लोग, गंभीर रूप से हुए घायल
तातो मुरैनी बाजार में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। शाम 4:35 बजे शराब के नशे में धुत दो बाइक सवारों ने एक खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के समय दोनों बाइक सवार इतने नशे में थे कि वे अपने बारे में कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों