लंभुआ: बैतीकला गांव में उचित दर राशन विक्रेता के लिए तीसरी बार आयोजित हुई चुनाव प्रक्रिया
विकासखण्ड प्रतापपुर कमैचा के बैंतीकला गांव में उचित दर राशन दुकान आवंटन को लेकर चली आ रही असमंजस की स्थिति के बीच आज तीसरी बार खुली बैठक में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इससे पहले की दो बैठकों में विभिन्न कारणों से प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी थी। पहली बार 9 मई को जब चुनाव प्रक्रिया कराई गई थी, तब अधिकारियों के बीच आपसी सहमति न बन पाने के कारण बैठक निष्फल रह