बरगवां रेलवे स्टेशन पर 89 बोतल शराब बरामद
GRP-RPF की संयुक्त कार्रवाई, दो सूटकेस में रखी थी शराब की खेप
सिंगरौली बरगवां रेलवे स्टेशन पर GRP एवं RPF के संयुक्त सहयोग से शराब की एक खेप पकड़े जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान दो सूटकेस बैग से कुल 89 बोतल शराब बरामद की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति बरगवां से शराब लेकर किसी अन्य स्थान पर जाने की तैयारी में था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान उसके पास मौजूद दो सूटकेस बैग से शराब की बोतलें बरामद हुईं।
मामले में GRP द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब की कुल मात्रा, कीमत और शराब को कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में जांच की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की संभावना है।
Bargawan, Singrauli | Oct 4, 2026