पाली: ऐरावनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में अध्ययनरत दो छात्राओं के अटल आवासीय विद्यालय में चयन पर शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
Pali, Lalitpur | Apr 1, 2026 ग्राम ऐरावनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में अध्ययन छात्रा नैंसी का अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं एवं सुहानी का कक्षा नौवीं में चयन होने पर विद्यालय के स्टाफ एवं बच्चों ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि दोनों छात्राओं के अथक प्रयास के परिणाम स्वरुप उनका अटल आवासीय विद्यालय में चयन हुआ है। जो विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।