थाना क्षेत्र के देवीपुरा से विवाहित युवती के बेटी सहित लापता होने को लेकर गुमशुदगी का मामला रविवार को थाने में दर्ज हुआ। पुलिस ने रविवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि देवीपुरा निवासी देवीलाल पुत्र शंकर लाल नायक ने रिपोर्ट दी की उसकी पुत्री माया नायक (24 वर्ष) चार-पांच वर्ष से अपनी पुत्री के साथ पीहर में ही रह रही थी, जो बेटी सहित बिना बताए कहीं चली गई।