पूर्णिया पूर्व: कटिहार मोड़ ओवर ब्रिज पर रुक-रुक कर लगती रही सड़क जाम, यात्री हुए परेशान
पूर्णिया गुलाबबाग Nh31सड़क मार्ग के खुश्कीबाग ऑवरब्रीज पर गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे से रुक रुक कर सड़क जाम लगती रही। जिस दौरान वाहन चालकों एवं यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम का मुख्य कारण ऑवरब्रीज के समीप सड़क पर फुटकर बिक्रेता के द्वारा दुकान लगाने के कारण हुई। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने सड़क जाम को हटाया।