कनवास: कल्लाजी महाराज के दर्शन कर धूलेट में पहुंचे रायका समाज के श्रद्धालुओं का किया गया स्वागत
Kanwas, Kota | Aug 24, 2025 दांता से कानपुरा स्थित कल्ला जी महाराज के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले रायका समाज के सैकड़ों श्रद्धालु डीजे की मधुर धुनों पर भजनों का गायन करते हुए, नृत्य और उल्लास के साथ रविवार शाम करीब 4:30 बजे धूलेट नगर पहुँचे। इस मौके पर नगर के वातावरण में भक्ति और उत्सव का अद्वितीय रंग छा गया। धूलेट नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर स्वागत किया।