गायघाट: गायघाट में आवास योजना और जनगणना को लेकर बीडीओ ने की बैठक, लाभ लेकर घर नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय की अध्यक्षता में आवास योजना एवं जनगणना कार्य को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास सहायकों के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।