बरेली: दहेज में ₹2 लाख न देने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, एसएसपी के आदेश पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज
दहेज की मांग को लेकर पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देने पर एसएसपी के आदेश पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके ससुराल वाले आए दिन उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और गंदी-गंदी गालियां देते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। महिला ने बताया कि उसके पति ने ₹2 लाख की मांग की थी और नहीं देने पर फोन पर तीन तलाक दे दिया। एसएसपी के आदेश पर भोजीपुरा थाने में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।