बरेली: न्यायालय की सरिया काटकर फरार हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव की पत्नी और एक साथी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
23 फरवरी को न्यायालय की सरिया काटकर दो आरोपी फरार हो गए थे जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और लगातार पुलिस दोनों की तलाश में दबिस दे रही है आपको बताते चलें वहीं कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव की पत्नी और खिड़की की सरिया काटने के लिए उसे ब्लेड पहुंचने वाला बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है