बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से अश्लील हरकत कर दी वीडियो वायरल करने की धमकी
बारादरी थाना क्षेत्र में युवक ने नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। बच्ची की मां ने युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला जेठानी के घर गयी थी। घर पर तेरह वर्षीय बेटी अकेली थी।