बरेली: कैंट के उमरसिया में नाली के विवाद को लेकर आरोपियों ने महिला को मारपीट कर किया घायल, देवरानी को भी पीटा
कैंट के उमरसिया में नाली के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी देवरानी को भी पीटा। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। उमरसिया की प्रीति ने बताया कि 20 फरवरी की शाम 7 बजे घर में बनी परचून की दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान मोहल्ले का व्यक्ति आया और नाली के विवाद को लेकर मारपीट कर दी और पत्थर मारकर उसके 4 दांत तोड़ दिए।