बरेली: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एप के जरिए शास्त्रीनगर, इज्जतनगर, भूड़, सैदपुर हाकिन्स के व्यापारियों से हुई ठगी
शास्त्री नगर निवासी अमित कंचन ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने के बाद बताया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई। उन्होंने बताया कि शेयर ट्रेडिंग को लेकर मलेशिया नाम की लड़की उनसे संपर्क करती थी। अमित के साथ उसके साथियों ने भी इसमें रुपये निवेश किए थे लेकिन अब उनका एकाउंट फ्रीज हो गया है और अब वह रूपए नहीं निकाल पा रहे है।इसको लेकर ही उन्होंने शिकायत की है।