बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ के वार्ड नंबर-1 में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन
बल्देवगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 1 में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया।बल्देवगढ़ नगर परिषद सीएमओ देवेंद्र आर्य के द्वारा जानकारी दी गई कि नगर के वार्ड क्रमांक एक में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान को लेकर शिविर आयोजित किया गया।जिसमें समस्त वार्ड वासियों को शासन के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।