मुंगावली: बगिया सेहराई में कच्ची शराब बेचने पर पुलिस ने 29 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
बगिया सेहराई में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 29 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, सेहराई पुलिस को रविवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बगिया सेहराई में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बगिया सेहराई निवासी संजय मोगिया उम्र 29 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।