मंझनपुर: कौशाम्बी में शिक्षा का बाजारीकरण बना बड़ा मुद्दा, ABVP ने किया जोरदार प्रदर्शन—77 में सिर्फ 6 कॉलेज ही संचालित
कौशाम्बी जिले में शिक्षा के कथित बाजारीकरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता लामबंद हो गए। शुक्रवार को लगभग 1 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और जिला अधिकारी को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। और अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।