# मधेपुरा में बांसबाड़ी से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती का सड़ा-गला शव बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर खेत की ओर गए एक किसान की नजर उस पर पड़ी। किसान ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना सिंहार पंचायत के कहरटोली बहियार की है। मृतका की पहचान कहरटोली वार्ड-6 निवासी पंकज राम की बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, 19 अगस्त को गांव का ही सुंदर कुमार प्रीति को अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने उसकी तलाश की और सुंदर के घर जाकर भी जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन प्रीति के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
Bihar, India | Aug 24, 2026