कैराना: कांधला पुलिस ने दुकान में चोरी की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 23, 2026 कांधला थाने में मोहल्ला सरावज्ञान निवासी राहुल जैन ने 29 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि बुढ़ाना अड्डे पर उसकी परचून की दुकान स्थित है। दुकान के गल्ले से लगभग 10 से 12 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि घटना में सादिक निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है।