फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा फरीदपुर में दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बारात लौटी
फरीदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा फरीदपुर में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बारातियों द्वारा शराब पीकर जबरदस्ती दुल्हन के कमरे में घुसकर फोटो खींचने की कोशिश की जा रही थी।इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दुल्हन के भाई को पीट दिया गया। दुल्हन से इनकार कर दिया है। पुलिस ने दूल्हा और बारातियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।