जींद: खरक बूरा गांव में लाठी-डंडों से पीटकर व्यक्ति की हत्या, उचाना थाने में मामला दर्ज
खरक बूरा गांव निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में ही अजय व सुनील ने लाठी डंडों से पीट कर उसके पिता ओमप्रकाश की हत्या कर दी। आज शनिवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उचाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।