अशोक नगर: कुमरिया गांव में दबंग बुजुर्ग की जमीन हड़पने के लिए 1 साल से परेशान कर रहे, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
अशोकनगर जिले के कुमरिया गांव में बुजुर्ग की जमीन हड़पने दबंग बीते 1 साल से परेशान कर रहे हैं। सोमवार को दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायती आवेदन लेकर पहुंचे कुमरिया निवासी सीताराम यादव ने बताया कि गांव का सतपाल सरदार एवं उसके 10 अन्य साथी उसे बीते 1 साल से परेशान कर रहे हैं। दबंगों ने 5 दिन पहले भी बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी।