सेन्हा: सेन्हा में गर्मी से राहत पाने के लिए मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ी, कुम्हारों को मिली राहत
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के साथ लोगों की जीवनशैली में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है। अब लोग फिर से पारंपरिक मिट्टी के मटकों की ओर रुख कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न साप्ताहिक हाटों का जायजा लेने पर यह स्पष्ट हुआ कि मटके, सुराही और अन्य मिट्टी के बर्तनों की मांग लगातार बढ़ रही है।